पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • लड़कियों ने जाना फर्स्ट एड बॉक्स कैसे बनाएं

लड़कियों ने जाना फर्स्ट एड बॉक्स कैसे बनाएं

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ग्रिजली कॉलेज ऑफ एजुकेशन के एनएसएस यूनिट व महिला प्रकोष्ठ की ओर से गोद लिए हुए इंदरवाटांड़ के बालिकाओं का छह दिवसीय समर कैंप का समापन शनिवार को हुआ। कैंप के अंतिम दिन बालिकाओं को प्रेरणात्मक व शिक्षाप्रद चलचित्र दिखाया गया, जिससे बालिकाओं ने आनंद लिया।

वहीं कैंप में प्रत्येक दिन अलग-अलग हाउस के प्रशिक्षुओं के माध्यम से बालिकाओं के बीच ड्राइंग, चॉकलेट रेस, म्यूजिकल चेयर, अनुपयोगी सामग्री से उपयोगी सामग्री का निर्माण, गुब्बारा रेस, फर्स्ट एड बॉक्स का निर्माण, अाग के प्रयोग बिना खाद्य सामग्री का निर्माण आदि गुरों को सिखाया गया। जिसे रामाकृष्णन, अरस्तू, विवेकानंद व रूसो हाउस के एनएसएस प्रशिक्षुओं द्वारा बताया गया। मौके पर बीएड कॉलेज की प्राचार्य डॉ. संजीता कुमारी ने कहा कि इस समर कैंप के आयोजन का मुख्य उद्देश्य गर्मी छुट्टी का सदुपयोग करना है और बालिकाओं के सर्वांगीण विकास के लिए भिन्न-भिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाना है।

उन्होंने कहा कि इस तरह का आयोजन आगे भी किया जाएगा। मौके पर दुलारी, पूजा, काजल, रूबी, सुजीता, चंपा, मधु, सुमन, रूबी, बबीता आदि बालिकाओं को विभिन्न प्रतिस्पर्धाओं में विजय रहने पर पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। संपूर्ण कार्यक्रम एनएसएस प्रभारी डॉ. चौधरी प्रेमप्रकाश व महिला प्रकोष्ठ प्रभारी प्रो. मृदुला भगत के नेतृत्व में किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में व्याख्याता गण व प्रशिक्षुओं की अहम भूमिका रही।

खबरें और भी हैं...