कोडरमा | शिवतारा सरस्वती विद्या मंदिर में शनिवार को बाल सभा का आयोजन किया गया। मौके पर मुख्य वक्ता के रूप में आचार्य संजय कुमार मौजूद थे। उन्होंने ग्रीष्मावकाश का सदुपयोग करने की बात कही। उन्होंने कहा कि ग्रीष्मावकाश में बच्चों को चाहिए की वे बागवानी, चित्रकारी, फोटोग्राफी, गीत का अभ्यास आदि करें, ताकि उनमें दक्षता हासिल हो सके। उन्होंने कहा कि ग्रीष्मावकाश के मौके पर घर में ऐसी रद्दी चीजें हो जिससे वे कुछ न कुछ बनाकर सजावट कर सकते हैं। वहीं विद्यालय सचिव रामरतन महर्षि ने ग्रीष्मावकाश का सदुपयोग करने के लिए बच्चों को प्रेरित किया। मौके पर आचार्य हरिशंकर प्रसाद, रंगनाथ पाठक, संजय कुमार, अरुण कुमार, उमेश कुमार, राजेश्वर सिंह, ब्रजेश अनल, ब्रह्मदेव सिंह चौहान, आनंद सिन्हा, कृष्णचंद कन्हैया, गाेपाल शंकर, श्वेता सिंह, अल्पा कुमारी, संगीता कुमारी सहित अन्य लोग मौजूद थे। यह कार्यक्रम शिशु बाल किशोर भारती प्रमुख शंकर गोपाल के निर्देशन में हुआ। आभार प्रकट आचार्य रंजीत कुमार पांडेय ने किया।