हमला कर युवक कुंए में फेंकने के मामले में चार लोगों पर प्राथमिकी दर्ज
कोडरमा |थानांतर्गत चाराडीह निवासी बासुदेव पंडित के पुत्र गणेश पंडित की 11 अप्रैल को घायल अवस्था में बगल के कुएं से की गई बरामदी के मामले में उसके पिता ने थाने में आवेदन बगल के चार लोगों को आरोपी ठहराया है। जिनमें गोतिया बालेश्वर पंडित, अनिल पंडित, सूरज पंडित व बालेश्वर पंडित की प|ी के नाम शामिल हैं। इस मामले में थाने को दिए गए आवेदन के बाद घायल के बयान के आधार पर केस दर्ज किया गया है। उल्लेखनीय रहे कि गणेश पंडित की 11 मई को शादी होने वाली थी। इस दौरान 10 मई के रात में अपने घर के आगे लगे पंडाल में सोने के दौरान रात्रि में कुछ लोगों द्वारा उसपर धारदार हथियार से हमला कर मरणासन्न स्थिति में उसे बगल के कुएं में डाल दिया गया था।