पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मजदूर यूनियन ने संगठन की मजबूती पर किया मंथन

मजदूर यूनियन ने संगठन की मजबूती पर किया मंथन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयनगर |कोडरमा ताप विद्युत केंद्र के प्रशासनिक भवन परिसर में मंगलवार को झारखण्ड जनरल मजदूर यूनियन बांझेडीह शाखा के मजदूरों का बैठक हुआ। बैठक में संगठन की मजबूती पर विस्तृत चर्चा की गई इस मौके पर बैठक की अध्यक्षता करते हुए यूनियन सचिव विजय पासवान ने कहां थी डीवीसी व मेंटेनेंस कार्य में लगी कंपनियाें द्वारा मजदूरों के अधिकार को दबाने की कोशिश की जा रही है। एमएस ट्रेडर्स एवं प्रजात एवं आकार कंपनी के मजदूरों के गेटपास जल्द बनाने का काम करे वही शिवम कंपनी के मजदूरों के मजदूरी शीघ्र भुगतान नहीं किया गया तो मजदूर आंदोलन करने को विवश होगे । बैठक संचालन यूनियन अध्यक्ष राजेंद्र यादव ने किया। इस मौके पर उपाध्यक्ष छोटू यादव, विनोद पासवान, सहदेव साव, विजय यादव, दीपक गिरी, रंजीत भरती, भोला पासवान, राजकिशोर यादव, नईम अंसारी ,राजेंद्र शर्मा ,उदय भरतीय प्रयाग यादव सहित कई लोग मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...