- Hindi News
- National
- वाटर एटीएम की स्थापना में देरी होने पर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई का निर्देश
वाटर एटीएम की स्थापना में देरी होने पर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई का निर्देश
विधायक मद से जिले के झुमरी तिलैया सहित कुछ प्रखंड मुख्यालयों में लगाए जाने वाले वाटर एटीएम की स्थापना में हो रहे विलंब को लेकर उप विकास आयुक्त आलोक त्रिवेदी ने एनआरईपी विभाग के कार्यपालक अभियंता से दोषी अभियंता व कर्मियों पर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। इस बाबत डीडीसी द्वारा एनआरईपी को लिखे गए पत्र में 24 घंटे के अंदर इस मामले में स्पष्टीकरण की मांग की है। उन्होंने कहा है कि योजना की स्वीकृति के बाद ही अब तक वाटर एटीएम क्यों नहीं लगाया गया। उन्होंने कहा है कि मंत्री सह विधायक की अनुशंसा पर विभाग से वाटर एटीएम की योजना के संबंध में एक सप्ताह के अंदर प्राक्कलन की मांग की गई थी, लेकिन तीन महीने के बाद प्राक्कलन उनके कार्यालय को उपलब्ध कराया गया। वहीं योजना की प्रशासनिक स्वीकृति के बाद 50 प्रतिशत की राशि तत्काल उपलब्ध करा दी गई थी।