बसपा की बैठक में प्रखंड प्रभारी नियुक्त किए गए
कोडरमा | बसपा की एक बैठक सोमवार देर शाम वर्णवाल धर्मशाला में हुई। मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में पार्टी के प्रदेश प्रभारी छठु राम, विशिष्ट अतिथि के रूप में जोन प्रभारी सुखदेव राम व इकबाल अंसारी मौजूद थे। बैठक में संगठन की मजबूती पर चर्चा करते हुए सभी प्रखंडों में चुनाव कराने को लेकर प्रभारी की नियुक्ति की गई। कोडरमा प्रखंड में जगदीश राम, नगर पंचायत कोडरमा में अमित अनुराग, डोमचांच में सुनिल दास, नकुल दास, कार्तिक दास, तुलसी दास, मरकच्चो में प्रकाश अंबेडकर, सतगांवा में एम अनुराग, मनोज बौद्ध, झुमरी तिलैया नगर पर्षद में विनोद राम, अजय कुमार दास, महेश दास, राजकुमार रजक को प्रभारी नियुक्त किया गया है। इन सभी प्रभारियों को जिम्मेवारी दी गई है कि वे प्रखंड कमेटी का शीघ्र गठन कर इसकी सूची जिला कमेटी को सौंपे। बैठक में इंद्रदेव राम को प्रदेश सचिव मनोनीत किया गया है। बैठक की अध्यक्षता विनोद राम व संचालन प्रकाश अंबेडकर ने किया। मौके पर गोविंद दास, सरयू दास, संतोष दास, गोपाल दास, बहादुर दास, अरूण दास सहित अन्य लोग मौजूद थे। आभार प्रकट विशेश्वर प्रसाद ने किया।