पारा लीगल वॉलंटियर्स को दी गई दायित्वों की जानकारी
कोडरमा | तीन दिवसीय रिफ्रेशर प्रशिक्षण कार्यक्रम के दूसरे दिन मंगलवार को रिसोर्स पर्सन ने पारा लीगल वॉलंटियर्स को विभिन्न विषयों पर कई महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। कुटुम्ब न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश सुनील कुमार सिंह ने पारिवारिक मामलों से संबंधित प्रावधानों व दायित्वों पर विस्तारपूर्वक प्रकाश डाला। सीजेएम विशाल श्रीवास्तव ने आपराधिक कानून की आधारभूत बुनियादी संरचना के बारे में अवगत कराया। एसीजेएम अजय कुमार श्रीवास्तव ने वरिष्ठ नागरिक अधिनियम 2007 पर विस्तारपूर्वक चर्चा की। प्राधिकार के सचिव मिथिलेश कुमार सिंह ने संचार माध्यमों की शैली व प्राधिकार द्वारा चलाए जा रहे कार्यक्रमों के बारे में जानकारी दी।