पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मानव को सुसंस्कृत बनाना शिक्षा का उद्देश्य

मानव को सुसंस्कृत बनाना शिक्षा का उद्देश्य

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जेजे कॉलेज में मंगलवार को एल्युमिनी उद्योगपति सम्मेलन का आयोजन किया गया। मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में विनोवा भावे विश्वविद्यालय के कुलपति डा. रमेश शरण मौजूद थे। सम्मेलन का विधिवत उद्घाटन करते हुए कुलपति ने कहा कि शिक्षा का मुख्य उद्देश्य मानव को सुसंस्कृत बनाना है। उन्होंने कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि विनोवा भावे विश्वविद्यालय के अंतर्गत आने वाले जेजे कॉलेज में पहली बार इस तरह के कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। उन्होंने कॉलेज के प्रथम बेंच के छात्रों को देख प्रसन्नता व्यक्त किया। उन्होंने कॉलेज के दानदाताओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके प्रयास से ही महाविद्यालय आज यहां पहुंचा है। वहीं कुलसचिव डाॅ. बंशीधर रूखियार ने कहा कि यश व कीर्ति बैकुंठ धाम तक जाती है, इसलिए यहां के दानदाता भाग्यशाली है कि उनकी यश व कीर्ति उनके संग बैकुंठ धाम तक जाएगी। स्वागत भाषण देते हुए प्राचार्य विमल कुमार मिश्रा ने कहा कि महाविद्यालय को पूर्णत: डिजिटल बनाना चाहते है। उन्होंने इसके लिए वर्ष 2020 का लक्ष्य रखा है। उन्होंने कहा कि इस महाविद्यालय को राष्ट्रीय स्तर पर पहुंचाना उनकी प्राथमिकता में शामिल है। मौके पर प्रो. डाॅ. जेके प्रसाद, डाॅ. जेपी सिंह, डाॅ. बीके सिंह सहित अन्य प्रोफेसर व काफी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...