पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • नो इंट्री का पालन में सहयोग करेगा चैंबर ऑफ कॉमर्स

नो इंट्री का पालन में सहयोग करेगा चैंबर ऑफ कॉमर्स

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज | झुमरी तिलैया

कोडरमा प्रखंड मुख्यालय स्थित मनरेगा भवन में मंगलवार की शाम प्रखंड स्तरीय चैंबर ऑफ कॉमर्स की बैठक हुई। बैठक में शहर के विकास व उसके सौंदर्यीकरण सहित नो इंट्री, यातायात व्यवस्था व जल संचयन पर चर्चा की गई। मौके पर अधिवक्ता प्रदीप हिसारिया ने कहा कि शहर के सौंदर्यीकरण को पॉलिथीन के प्रयोग से बाधा पहुंच रही है। उन्होंने कहा कि जब शहर में पॉलिथीन पर प्रतिबंध है तो कैसे बाजारों में खुलेआम प्रयोग किया जा रहा है। रामरतन महर्षि ने पानी की समस्या से निपटने के लिए जल संचयन पर जोर देते हुए प्रत्येक घरों में वाटर हार्वेस्टिंग को अपनाने पर जोर दिया। जबकि कई व्यापारियों ने शहर में नो इंट्री को सख्ती से लागू करने के लिए प्रशासन से सहयोग की अपील की। बीडीओ मिथलेश कुमार चौधरी ने कहा कि सभी के सहयोग से समस्याओं का निपटारा किया जाएगा। उन्होंने व्यवसायी वर्गों को अपने अपने प्रतिष्ठानों के अंदर व बाहर सीसीटीवी कैमरा लगाने को कहा , ताकि किसी भी प्रकार की घटना से निपटा जा सके। बैठक की अध्यक्षता राजेंद्र मोदी व संचालन रामरतन महर्षि ने किया। मौके पर धर्मेंद्र कुमार सिंह, दीनदयाल केडिया, राकेश जैन, देवी प्रसाद सेठ, रामप्रसाद सोनी, पवन भोजगढिया सहित कोडरमा व तिलैया के थाना प्रभारी मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...