चलती ट्रेन से उतरने के क्रम में गिरकर यात्री हुआ घायल
कोडरमा | चलती ट्रेन से उतरने के प्रयास में मंगलवार को एक यात्री प्लेटफार्म पर गिरकर बूरी तरह से घायल हो गया। घायल की पहचान हजारीबाग के टाटी झरिया निवासी 50 वर्षीय रामचंद्र भुइयां के रूप में हुई है। जीआरपी के मदद से उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। जहां से उसे बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर कर दिया गया।