पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बिना चालान के मोरम और बोल्डर लदा दो ट्रक जब्त

बिना चालान के मोरम और बोल्डर लदा दो ट्रक जब्त

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मरकच्चो | डोमचांच सीओ नाजिया अफरोज व नवलशाही थाना प्रभारी शाहिद रजा ने सोमवार की शाम कोडरमा-गिरिडीह मुख्य मार्ग स्थित थाना भवन के समीप अभियान चला कर क्षेत्र में अवैध रूप से ढोए जा रहे बोल्डर व मोरम लदे दो ट्रक को जब्त किया है। बरियारडीह आ रहे दोनों ट्रकों में से एक में मोरम व दूसरे में गिट्टी लोड था। पदाधिकारियों ने ट्रक को रुकवाया कागजात की मांग की। चालक कागज दिखाने के बजाय वाहन छोड़ कर भागने में सफल रहा।

खबरें और भी हैं...