पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • वट वृक्ष पर कच्चे धागे से बांधा रक्षा सूत्र, मांगा अमर सुहाग

वट वृक्ष पर कच्चे धागे से बांधा रक्षा सूत्र, मांगा अमर सुहाग

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अक्षय सुहाग की कामना का महापर्व वट सावित्री व्रत मंगलवार को श्रद्धा एवं भक्ति-भाव के साथ मनाया गया। शहर व आसपास के विभिन्न क्षेत्रों के मंदिरों में अहले सुबह से ही महिलाएं अटूट आस्था एवं विश्वास के साथ इस पर्व को मनाई। खुदरा पट्टी स्थित हनुमान मंदिर, देवी मंडप रोड स्थित भगवती मंदिर स्थित वट वृक्ष में सोलहों श्रृंगार व रंग बिरंगे परिधानों में सजी सुहागिन महिलाओं ने जल, मौली, अक्षत, रोली, कच्चा सूता को चढ़ाया एवं पूजन के बाद कच्चे धागों को वृक्ष रक्षा सूत्र के रूप में बाध परिक्रमा की। पूजा के बाद व्रती महिलाएं वृक्ष के निकट बैठकर सावित्री -सत्यवान की कथा सुनी। बाद में सुहागिन महिलाएं एक -दूसरे को सिंदूर लगाकर आशीर्वाद लिया। पर्व के मौके पर महिलाओं ने 24 घंटे का निर्जला उपवास रखकर अपने अमर सुहाग की कामना की। पर्व को लेकर सोमवार को देर शाम तक बाजार में काफी भीड़-भाड़ रही। पूजन सामग्री, साड़ी दुकान एवं डलिया, पंखा की दुकान में महिलाओं की भारी भीड़ देखने को मिली। मानव संसाधन मंत्री डॉ. नीरा यादव ने वट वृक्ष में पूजा अर्चना कर अमर सुहाग की कामना की। झुमरीतिलैया, जयनगर, डोमचांच, चंदवारा और सतगांवा में भी महिलाओं ने वट वृक्ष की पूजा कर अमर सुहाग की कामना की।

खबरें और भी हैं...