पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पहले दिन लोगों ने पूरी पाकीजगी से रखा रोजा

पहले दिन लोगों ने पूरी पाकीजगी से रखा रोजा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिले में माहे रमजान का मुबारक माह गुरुवार से शुरू हो गया है। रमजान के पहले दिन लोगों ने पूरी पाकीजगी से रोजा रखा। कुछ क्षेत्रों में शुक्रवार से रोजा रखा जाएगा। चांद की खबर आते ही इबादत के लिए लोगों का हुजूम मस्जिदों में उमड़ पड़ा। जिले के कई मस्जिदों में विशेष तराबी की नमाज अदा की गई। वहीं कुछ मस्जिदों में तराबी की नमाज गुरुवार से शुरू की गई। बुधवार देर रात चांद देखे जाने की सूचना पर कई इलाके में लोगों ने दूसरे दिन गुरुवार को रोजा रखा, तो कई इलाकों में रोजा शुक्रवार से रखा गया। शाम में रोजेदारों ने खजूर सहित विभिन्न प्रकार के तरल पदार्थ से रोजा खोला और मुल्क की खुशहाली की दुआ मांगी।

खबरें और भी हैं...