पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मेघातरी में पेयजल के लिए डीप बोरिंग की मांग

मेघातरी में पेयजल के लिए डीप बोरिंग की मांग

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोडरमा | समाहरणालय सभा कक्ष में गुरूवार को उपायुक्त भुवनेश प्रताप सिंह ने जनता दरबार लगाकर लोगों की फरियाद सुनी और संबंधित विभाग को समस्या का निराकरण शीघ्र करने का निर्देश दिया। जनता दरबार में ग्राम करहरिया मेघातरी के राजेन्द्र सिंह ने घर के पास डीप बोरिंग करवाने की गुहार लगाई है, ताकि भीषण गर्मी में पेयजल की समस्या से ग्रामीणों को राहत मिल सके। वहीं पुरनानगर रोड वार्ड नंबर-14 की लक्ष्मी देवी ने सादा राशन कार्ड को रद्द कर लाल/पीला कार्ड के लिए आवेदन दिया। किरण देवी व मसोमात सुनैना ने ग्राम नवादा जयनगर के जमीन पर हरि सिंह, मुकेश सिंह व राहुल सिंह के द्वारा बाजबरन कब्जा करने का आरोप लगाया है और आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की। वहीं ताराटांड़ वार्ड नंबर 14 के विकास कुमार शर्मा ने अपनी पुत्री दिव्या शर्मा के इलाज के लिए अनुदान राशि दिलवाने संबंधित आवेदन दिए। मेघातरी निवासी अनीता देवी ने जमीन दाखिल खारिज व नामांतरण के लिए सीओ कोडरमा को अनुमति देने का अनुरोध किया है।

खबरें और भी हैं...