पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सरकारी शराब दुकान के कर्मियों ने की वेतन भुगतान की मांग

सरकारी शराब दुकान के कर्मियों ने की वेतन भुगतान की मांग

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोडरमा | सरकारी शराब दुकान में कार्यरत कर्मचारियों ने उपायुक्त को आवेदन देकर चार माह से बकाया वेतन भुगतान कराने की गुहार लगाई है। आवेदन में कहा है कि शराब दुकान में कार्यरत कर्मचारियों का जनवरी 2018 से अब तक किसी कर्मचारी का वेतन भुगतान नहीं हो पाया है। बार बार अपने मानव बल प्रदाता कंपनी फ्रंटलाइन व उत्पाद विभाग के अधिकारियों से पूछने पर केवल आश्वासन ही मिल रहा है। आवेदन में रविनय, सुधीर महतो, सुशील कुमार यादव, पिंटू कुमार मेहता, मुकेश राणा, अमित कुमार, वीरेंद्र यादव, अरविंद कुमार, शशिकांत कुमार, प्रदीप कुमार यादव, समीर राजीव आदि के हस्ताक्षर शामिल है।

खबरें और भी हैं...