ट्रांसफार्मर में लोड बढ़ने के कारण लोड शेडिंग : ईई
गर्मी में विद्युत की खपत बढ़ जाती है। कारण लोग गर्मी में एसी, कूलर व पंखे का उपयोग ज्यादा करते है। ऐसी स्थिति में ट्रांसफार्मर पर ज्यादा लोड बढ़ जाता है। इस समस्या से निपटने के लिए विभाग झुमरी तिलैया शहर व कोडरमा बाजार में लोड शेडिंग कर विद्युतापूर्ति की जा रही है। यह जानकारी देते हुए विभाग के कार्यपालक अभियंता अमित खलको ने बताया कि ट्रांसफार्मर पर अत्यधिक लोड बढ़ जाने के कारण ही झुमरी तिलैया व कोडरमा में लोड शेडिंग कर विद्युतापूर्ति की जा रही है। उन्होंने कहा कि केटीपीएस से अतिरिक्त 25 एमवीए बिजली लेने की प्रक्रिया अंतिम चरण में है। जल्द ही जिले के उपभोक्ताओं को विद्युतापूर्ति में सुधार नजर आएगी। उन्होंने यह भी बताया कि सौभाग्य योजना के तहत कोडरमा प्रखंड के जरगा, डोमचांच के बगड़ो व सतगांवा के अंबाबाद शिविर लगाकर उपभोक्ताओं के आवेदन लिए गए।