पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • अपराधियों की हर चुनौती से निपटने में सक्षम है पुलिस

अपराधियों की हर चुनौती से निपटने में सक्षम है पुलिस

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोडरमा | झारखंड पुलिस अपराधियों की हर चुनौती से निपटने के लिए पूरी तरह से सक्षम है। नक्सलवाद हो या अन्य प्रकार की आपराधिक घटनाएं। पुलिस इसमें शामिल अपराधियों को मुंहतोड़ जवाब दे रही है। उक्त बातें जिले के 21 वें पुलिस अधीक्षक के पद पर शुक्रवार को पद भार ग्रहण करने के बाद एसपी एम तमिल वाणन ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान कही। मौके पर उन्होंने कहा कि दस साल के पूर्व व आज के पुलिस प्रशासन तंत्र में काफी बदलाव हुआ है। अपराधियों के बदलते तौर तरीकों के विरुद्ध पुलिस प्रशासन को भी हाईटेक बनाया गया है। उन्होंने बताया कि कोडरमा घाटी से सहित जिले के आपराधिक घटनाओं को लेकर चिह्नित इलाके पर विशेष नजर रखी जाएगी। 2008 बैच के पुलिस पदाधिकारी रहे एसपी वाणन इसके पहले जमशेदपुर, खूंटी और रामगढ़ जिले में बतौर एसपी पदस्थापित रहे है। वर्तमान में वे सीआईडी विभाग में पदस्थापित थे। इसके पूर्व जिला पहुंचने पर जिला बल के जवानों की ओर से उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।

खबरें और भी हैं...