पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • अवैध खनिज लदे वाहनों पर कार्रवाई के लिए बनी दो सदस्यीय छापेमारी टीम

अवैध खनिज लदे वाहनों पर कार्रवाई के लिए बनी दो सदस्यीय छापेमारी टीम

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोडरमा | जिले में बिना परिवहन चालान के अवैध रूप से खनिजों के परिचालन पर रोक के लिए उपायुक्त भुवनेश प्रताप सिंह ने दो सदस्यीय पदाधिकारियों की टीम बनाई है। इसमें दंडाधिकारी संतोष कुमार सिंह व बाजार समिति के सचिव सह एमओ अभिषेक कुमार आनंद शामिल हैं। टीम को खनन क्षेत्रों के अलावा जिले के प्रमुख मार्गों से प्रतिदिन निकलने वाले खनिज लदे वाहनों की जांच कर वैसे वाहनों पर कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है। टीम को एसपी स्तर से दो सेक्शन फोर्स उपलब्ध कराने की बात कही गई है। उपायुक्त ने प्रतिदिन की गई कार्रवाई के संबंध में रिपोर्ट भी मांगी है।

खबरें और भी हैं...