किड्जी प्ले स्कूल में चल रहे पांच दिवसीय समरकैंप का समापन शुक्रवार को हुआ। 14 से 18 मई तक संचालित समर कैंप में बच्चोंं ने योग, चित्रकला, हस्तकला, नृत्य, फिंगर प्रिंटिंग, पाम प्रिंटिंग के जरिए खूब आनंद उठाया। वहीं बच्चो ने चित्रकला में पोस्टल पेंटिंग, ऑयल पेंटिंग के गुर सीखे। समर कैंप के अंतिम दिन शुक्रवार को बच्चों के बीच चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें आदित्य मोदी, कनक, कृति राज, उत्कृष्ट ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं बच्चों को योग की विभिन्न मुद्रा की जानकारी दी गई, जिसमें मुख्यतया गरुण आसन, सर्वांगासन, सूर्य नमस्कार आदि की जानकारी दी गई। योगासन में अन्नी पांडेय ने प्रथम, जायना प्रवीण द्वितीय स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम के अंत में बच्चों ने एक से बढ़कर एक नृत्य प्रस्तुत कर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। लाविया मिर्जा ग्रुप प्रथम, आयुष ग्रुप द्वितीय स्थान पर रहे। वहीं हस्तकला में बच्चों ने पेपर की गुड़िया, हवाई जहाज व नाव बनाना सीखे। छोटे बच्चों के बीच म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें केजी वर्ग के अभय प्रथम व अर्पित द्वितीय स्थान प्राप्त किया। वहीं नर्सरी में निकेश व आयुषी ने क्रमश: प्रथम व द्वितीय स्थान पर रहे। कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने फैशन शो में रैम्प वॉक कर अपना जलवा दिखाया। जिसमें कक्षा 1 में आरवी, आदित्य, सीनियर केजी में आयुषी, विराग, आरूषी, श्रेया, कक्षा 3 में आयना, नैतिक, कक्षा 4 में श्वेता, आदित्य व जूनियर केजी में श्रेया व आरव ने क्रमश: प्रथम व द्वितीय स्थान प्राप्त किया। मौके पर लाविया, आलिया, सानिया, जायना, नैतिक, पीहू, हर्षिता, अरमान, अनिल, अनुराग, आयना, आयुषी, शाहिल , नव्या सहित अन्य लोग मौजूद थे।