पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • विस्थापन प्रमाण पत्र वितरण में गड़बड़ी के खिलाफ धरना जारी

विस्थापन प्रमाण पत्र वितरण में गड़बड़ी के खिलाफ धरना जारी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पंचखेरो जलाशय के विस्थापितों के बीच विस्थापन पट्टा प्रमाण पत्र वितरण में गड़बड़ी के खिलाफ विधायक प्रतिनिधि सदानंद प्रसाद वर्मा, भाजपा प्रखंड उपाध्यक्ष मनोज पासवान के नेतृत्व में विस्थापित परिवारों का अनिश्चितकालीन धरना दूसरे दिन शुक्रवार को भी जारी रहा। सदानंद प्रसाद ने बताया कि धरना के करीब 32 घंटे बीत चुके है लेकिन अभी तक कोई भी विभागीय पदाधिकारी सुध लेने नहीं आया है। उन्होंने कहा कि जब तक हमलोगों को न्याय नहीं मिलता है तब तक धरना जारी रहेगा। उन्होंने बताया कि सरकार के आदेश के अनुसार 49 विस्थापित परिवारों को मिलने वाले भूमि पट्टा के पत्र, विकास पुस्तिका व मुआवजा राशि के चेक को स्थानीय प्रतिनिधि व विस्थापन समन्वय समिति की उपस्थिति में कैंप लगा कर वितरण करना था पर जल संसाधन विभाग के कार्यपालक अभियंता रघुनंदन प्रसाद यादव ने ऐसा न कर लोगों को एक एक कर अपने आवास बुला कर बिचौलियों के माध्यम से पत्रों का वितरण कर रहे हैं जो सरकार के आदेश का उल्लंघन है। । धरना प्रदर्शन में भाजपा युवा महामंत्री सिकंदर कुमार वर्मा, मिथिलेश कुमार, गोविंद महतो, मुरारी पासवान, कामदेव वर्मा, अजीत प्रसाद वर्मा, महावीर वर्मा, पिंटू कुमार वर्मा, सोबरन महतो, तेजो महतो समेत दर्जनों महिला पुरुष उपस्थित है ।

खबरें और भी हैं...