रमजान के पहले जुमे की नमाज में जिले के सभी मस्जिदों में नमाजियों की भीड़ उमड़ी। जुमे की नमाज को लेकर सुबह से ही लोग तैयारी में जुट गए थे। अजान सुनते ही लोग नमाज अदा करने के लिए मस्जिदों की ओर चल पड़े। जुमे की नमाज को लेकर मस्जिद नमाजियों से खचाखच भरा रहा। रमजान के पहले जुमे को लेकर लोगों में काफी उत्साह देखा गया। रमजान को लेकर बाजार में फलों के साथ-साथ सेहरी के लिए बकरख्वानी, शीरमाल और इफ्तार के लिए खजूर की दुकानें सज गई है।
दुकानों में खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ देखी जा रही है। जुमे की नमाज को लेकर जामा मस्जिद असनाबाद, जामा मस्जिद भादोडीह, जामा मस्जिद दर्जी मुहल्ला, झलपो मस्जिद, जामा मस्जिद छतरबर, बाराटोला, गुमो, भंडरवा, दर्जीचक, जलवाबाद आदि मस्जिदों में नमाजियों की काफी भीड़ देखी गई। वहीं देवीपुर, बिंडोमाेह, मुर्कमनाय, नावाडीह, मरकच्चो, कर्बला नगर, दुधीअहरी, नादकरी, महुगांय सहित मस्जिद के कमेटी द्वारा बाहर शमियाना व बिजली गुल रहने पर जनरेटर की सुविधा उपलब्ध कराया गया था। वहीं दूसरी ओर महिलाओं भी अपने घरो में इबादत में मशगूल नजर आए।