पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • समझौता को लागू करने के लिए हड़ताल पर रहे अंचल के राजस्व उप निरीक्षक व अंचल निरीक्षक

समझौता को लागू करने के लिए हड़ताल पर रहे अंचल के राजस्व उप निरीक्षक व अंचल निरीक्षक

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोडरमा | झारखंड राज्य भूमि सुधार संघ प्रदेश कमेटी व राजस्व सेवा संघ के आह्वान पर शुक्रवार को सरकार द्वारा 7 मार्च 2017 को हुए समझौता को लागू करने की मांग को लेकर जिला के सभी अंचल के राजस्व उप निरीक्षक व अंचल निरीक्षक कलमबंद हड़ताल पर रहे। जिसके कारण राजस्व का सभी कार्य ठप रहा। यह जानकारी झारखंड राज्य भूमि सुधार कर्मचारी संघ के जिला सचिव आलोक कुमार शर्मा ने देते हुए बताया कि राजस्व कर्मचारियों का ग्रेड पे 2400 रुपए देने, राजस्व प्रोटेक्शन एक्ट को लागू करने सहित अन्य मांगो को लेकर यह कलमबंद हड़ताल किया गया है। उन्होंने बताया कि आंदोलन की अगली कड़ी में 25 मई को जिला के सभी राजस्व उप निरीक्षक व अंचल निरीक्षक उपायुक्त कार्यालय के समक्ष धरना प्रदर्शन करेंगे और समझौता से संबंधित मांगो को लागू करने की मांग को लेकर राज्य सरकार के नाम एक ज्ञापन सौंपेंगे। जिले के कोडरमा, डोमचांच, सतगांवा, मरकच्चो, चंदवारा व जयनगर में कलमबंद हड़ताल के कारण राजस्व कार्य ठप रहा।

खबरें और भी हैं...