पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सुप्रीम कोर्ट के निर्णय का कांग्रेस ने किया स्वागत

सुप्रीम कोर्ट के निर्णय का कांग्रेस ने किया स्वागत

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोडरमा | सुप्रीम कोर्ट ने कर्नाटक में भाजपा को राज्यपाल द्वारा बहुमत साबित करने के लिए दिए गए 15 दिनों के समय को घटाकर शनिवार शाम 4 बजे तक करने के निर्णय का कांग्रेस जिला कमेटी ने स्वागत किया है। कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष मनोज सहाय पिंकू ने सुप्रीम कोर्ट के अंतरिम आदेश का स्वागत करते हुए कहा कि यह कोर्ट का आदेश संवैधानिक पद आसीन राज्यपाल के लिए लोकतंत्र की रक्षा करने का संदेश दिया। स्वागत करने वालों में मनोज सहाय पिंकू के अलावा पार्टी के जिला प्रवक्ता संजय कुमार शर्मा, सुबोध कुमार, अरविंद सेठ, मुखिया महेंद्र यादव, भागीरथ पासवान, गणेश स्वर्णकार, विमल सरावगी, संजय सेठ, रामप्रसाद यादव, नगर अध्यक्ष प्रभात कुमार राम, रामलखन पासवान, हिमांशु शर्मा शामिल हैं।

खबरें और भी हैं...