कोडरमा | दलित उत्पीड़न संघर्ष समिति व अन्य दलित संगठनों की ओर से गत 2 अप्रैल को भारत बंद के दौरान कार्यकर्ताओं पर किए गए झूठे मुकदमे वापस लेने, संसद का विशेष सत्र बुलाकर एससी, एसटी एक्ट को मजबूत करने का अध्यादेश लाने, जिले में दलितों पर हो रहे शोषण उत्पीड़न पर रोक लगाने सहित अन्य मांगो को लेकर 21 मई को जिला समाहरणालय के समक्ष महाधरना आयोजित की जाएगी। यह जानकारी कार्यक्रम के संयोजक प्रेमप्रकाश ने देते हुए बताया कि महाधरना को सफल बनाने के लिए तैयारी पूरी कर ली गई है।