कोडरमा|उपायुक्त भुवनेश प्रताप सिंह की अध्यक्षता में 21 मई पूर्वाह्न 11.30 बजे से समाहरणालय सभाकक्ष में पेंशन अदालत का आयोजन किया जाएगा। पेंशन अदालत में जिले के पेंशनभोगियों की समस्याओं का त्वरित समाधान निकाला जाएगा। यह जानकारी जिला पेंशनर समाज के अध्यक्ष नारायण मोदी व सचिव नारायण सिंह ने संयुक्त रूप से देते हुए सभी पेंशनभोगियों को अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर अपनी अपनी समस्याओं को रखने का अनुरोध किया।