कोडरमा | करीब दो माह पूर्व बहला-फुसलाकर कोलकाता ले जाए गए सतगांवा के गांगडीह के नाबालिग (12) पुलिस एवं ऑल इंडिया हरिजन सेवा संघ की मदद से शनिवार को घर लौट आया। नाबालिग के लौटने पर माता-पिता व परिजन काफी खुश है। नाबालिग के पिता संजय राम ने बताया कि उसके पुत्र को खुंटा गांव के एक युवक बहला-फुसलाकर दो माह पहले कोलकाता ले गया था। वहां एक व्यक्ति के यहां बाल मजदूरी कर रहा था। मालिक के द्वारा उसे प्रताड़ित किया जाता था। इससे उसका पुत्र वहां से भाग खड़ा हुआ। भटकते हुए वह पुलिस के हाथ लगा। नाबालिग की सूचना पर कोलकाता पुलिस एवं ऑल इंडिया हरिजन सेवा संघ के लोगों ने सतगांवा संपर्क किया।