कोडरमा | मध्य प्रदेश के रीवा से देवघर जाने के दौरान थानांतर्गत स्थित बजरंग बली चौक के पास बस पर सवार एक यात्री गिरकर घायल हो गया। घायल यात्री का नाम छट्टू यादव उम्र 45 वर्ष है। उसे सदर अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार मध्य प्रदेश के रीवा से यात्रियों का जत्था बस के माध्यम से देवघर स्थित वैजनाथ धाम के दर्शन के लिए निकला था। इस दौरान बस के गेट पर खड़ा छट्टू यादव अचानक सड़क पर गिर पड़ा। जिससे उसके सर पर गंभीर चोटें आई।