पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • श्रमदान से सफाई कर कोडरमा को बनाए स्वच्छ

श्रमदान से सफाई कर कोडरमा को बनाए स्वच्छ

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज | झुमरी तिलैया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत अभियान को सफल बनाने के लिए नगर पर्षद ने शनिवार को बजरंग नगर में हलमा सामूहिक श्रमदान के तहत स्वच्छता अभियान चलाया। इस दौरान मडुआटांड़ दुर्गा मंडप परिसर में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए यूपी के पुलिस महानिदेशक सह राष्ट्रीय जल गुरु तकनीकी सलाहकार व स्वच्छता दूत महेंद्र मोदी ने कहा कि श्रमदान से सफाई करके स्वच्छ कोडरमा बनाया जा सकता है। इसके लिए इस दिशा में आगे बढ़कर पहल करने की आवश्यकता है। उन्होंने हलमा पर विस्तृत प्रकाश डालते हुए कहा कि यह आदिवासियों का प्रचलित भाषा है। इसके तहत श्रम दान करके छोटी छोटी समस्याओं का हल निकाला जा सकता है।

विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद एसपी कोडरमा डाॅ. एम तमिल वाणन ने कहा कि यह एक अच्छी पहल है। उन्होंने कहा कि इस अभियान से जहां जिला को स्वच्छ व सुंदर बनाया जा सकता है। उन्होंने प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने के लिए भी जोर देते हुए कहा कि प्लास्टिक को यत्रतत्र न फेंक कूड़ेदान में ही डालें। सभा को सेवानिवृत जिला जज अर्जुन मोदी, 45 झारखंड बटालियन के इंचार्ज आरएन मंडल, पूर्व विधायक अमित यादव, एसडीपीओ अनिल शंकर, नगर पर्षद अध्यक्ष प्रकाश राम आदि ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर पर्षद के कार्यपालक पदाधिकारी पंकज झा व संचालन विनोद विश्वकर्मा ने किया। मौके पर प्रो. जेपी साह, डाॅ. नरेश कुमार पंडित, सिटी मैनेजर लेमांशु कुमार, वार्ड पार्षद गंदोरी रजक, घनश्याम तुरी, वसंत सिंह, संजय उजाला, मिलटन टंडन, राजू राम, विमल शर्मा सहित काफी संख्या में लोग मौजूद थे। इसके पश्चात कार्यक्रम स्थल से एक जागरूकता रैली निकाली गई। जो शहर का भ्रमण करते हुए कला मंदिर पहुंचकर समाप्त हुई।

खबरें और भी हैं...