पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बिना चालान के बालू लदे दो ट्रैक्टर व एक चिप्स लदा ट्रक जब्त

बिना चालान के बालू लदे दो ट्रैक्टर व एक चिप्स लदा ट्रक जब्त

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
डोमचांच |सीओ नाजिया अफरोज ने शनिवार को डोमचांच थाना के समीप अभियान चलाकर बिना परिवहन चालान के बालू लदे दो ट्रैक्टर व एक चिप्स लदा ट्रक को जब्त किया है। जानकारी अनुसार बालू लदा ट्रैक्टर व चिप्स लदे ट्रक डोमचांच से कोडरमा की ओर जा रही थी। इसी दौरान सीओ अफरोज व थाना प्रभारी विनोद कुमार ने थाना के समीप वाहन चालकों से चालान की मांग की। चालक द्वारा चालान नहीं दिए जाने के बाद पदाधिकारियों ने वाहन को जब्त कर थाना ले आई है। इस संबंध में सीओ नाजिया ने बताया कि प्रतिदिन दर्जनों की संख्या में बगैर चालान के वाहन गिट्टी व बालू ले जाने की सूचना मिल रही थी, जिसे लेकर की गई छापेमारी में तीन वाहनों को जब्त किया गया है।

खबरें और भी हैं...