झुमरी तिलैया | कोडरमा स्टेशन के सभागार में शनिवार को एक समारोह आयोजित कर सेवानिवृत्त गार्ड एचएल हजाम को भावभीनी विदाई दी गई। मौके पर आयोजित समारोह को संबोधित करते स्टेशन अधीक्षक एमके सिंह ने कहा कि गार्ड हजाम का कार्यकाल काफी संतोषप्रद रहा। वे अपनी ड्यूटी के प्रति काफी गंभीर थे। वहीं स्टेशन मास्टर रवींद्र सिंह, यातायात निरीक्षक अरविंद कुमार सुमन ने कहा कि हजाम कर्तव्यनिष्ठ के साथ अपनी ड्यूटी को पूरा किए। समारोह का संचालन गार्ड रामाशीष प्रसाद ने किया। इस दौरान रेल कर्मियों ने सेवानिवृत्त गार्ड को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया और उपहार भेंट किया। मौके पर वीके सिंह, आर कौशल, आशुतोष कुमार, पीके वर्मा, गिरिश कुमार, मो. जावेद अख्तर, जितेंद्र प्रसाद, ब्रदी गोप, मो. वाजिद अली, अर्पण कुमार वर्मा सहित अन्य रेलकर्मी मौजूद थे।