झुमरी तिलैया | कोडरमा जीआरपी के नए थाना प्रभारी के रूप में मुकेश कुमार ने सोमवार को अपना योगदान दिया। कुमार इसके पूर्व रेल थाना डालटनगंज में पदस्थापित थे। कुमार ने योगदान देने के बाद पत्रकारों से बातचीत के क्रम में कहा कि क्राइम कंट्रोल करना उनकी प्राथमिकता में शामिल होगी। इसके अलावा नशाखुरानी गिरोह सहित अन्य आपराधिक गतिविधियों में शामिल अपराधियों की धर पकड़ के लिए आरपीएफ व स्थानीय पुलिस से भी मदद ली जाएगी। उन्होंने क्राइम कंट्रोल के लिए सभी से सहयोग की अपील की।