बचपन प्ले स्कूल में सात दिवसीय समर कैंप का समापन सोमवार को हुआ। कैंप में बच्चों ने मस्ती व उल्लास के साथ भरपूर आनंद उठाया। समरकैंप में कैंडल मेकिंग, ग्लास पेंटिंग, पेपर फ्लावर मेकिंग, डांस, योगा आदि के गुर बच्चों को सिखाएं गए। वहीं लिटिल सेफ, कुकिंग बिदाउट फायर व स्पेशल स्वीमिंग पुल में बच्चों ने खूब मस्ती की। कैंप के समापन के मौके पर फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें रंग-बिरंगी वेशभूषा व साजसज्जा में बच्चों ने भाग लिया। मौके पर प्राचार्या अनामिका कुमारी ने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए ग्रीष्मावकाश का सही सदुपयोग करने की सलाह दी। वहीं अतिथि के रूप में मौजूद शुभा कपसिमे ने प्रतिभागी बच्चों को प्रमाण पत्र व उपहार देकर पुरस्कृत किया। मौके पर उन्होंने अवकाश की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि बच्चे गर्मी के इस मौसम में सेहत का ख्याल रखते हुए खेल और पढ़ाई करे। उन्होंने कहा कि कैंप में काफी संख्या में बच्चों ने भाग लिया। मौके पर शिक्षक, शिक्षिकाएं व छात्र-छात्राएं मौजूद थे।