पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • संघ ने नई दर से किराया वसूलने की मांगी अनुमति

संघ ने नई दर से किराया वसूलने की मांगी अनुमति

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सवारियों को उतारने और चढ़ाने के समय गाड़ी को सड़क के किनारे खड़ा करने का निर्देश

नई दर में 0 से 3 किमी तक 5 रुपए , 6 किमी तक 10 रुपए, 10 किमी तक 15 रुपए व 11 किमी तक 20 रुपए होगा किराया

भास्कर न्यूज | कोडरमा

जिला आॅटो रिक्शा परिवहन संघ ने एसडीओ को आवेदन देकर नए किराया दर लेने की अनुमति देने का अनुरोध किया है। संघ ने कहा है कि रविवार को ऑटो चालक व मालिकों की बैठक बुलाई गई थी।

इसमें नए दर से किराया लेने का निर्णय लिया गया। 0 से 3 किलोमीटर तक 5 रुपए, 6 किलोमीटर तक 10 रुपए, 10 किलोमीटर तक 15 रुपए व 11 किलोमीटर तक 20 रुपए लेने का निर्णय लिया गया। संघ के जिलाध्यक्ष शिवशंकर यादव व सचिव धर्मेंद्र कुमार सिंह ने कहा है कि गत 4 अगस्त 2014 को किराया में संशोधन किया गया था। चार वर्ष बाद डीजल की वृद्धि दर व महंगाई दर को देखते हुए पूर्व किराया राशि पर टेंपू चलाना मुश्किल हो गया है। इसके कारण संघ की बैठक में यह निर्णय लिया गया।

उन्होंने सवारियों से चालक को जल्दी चलने को मजबूर न करने, सूची अनुसार किराया देने, 10 वर्ष से अधिक आयु वाले को सीट लेकर पूरा किराया देने का अनुरोध किया। वहीं मध्य विद्यालय सरकारी में पढ़ने वाले बच्चों का किराया कम लिए जाने की बात कही। उन्होंने बताया कि चालकों को नशे की हालत में वाहन न चलाने का निर्देश दिया गया है।

वहीं चलती गाड़ी में मोबाइल प्रयोग नहीं करने, सवारी उतारने व चढ़ाने के क्रम में सड़क के किनारे गाड़ी खड़ा करने, बेवजह ओवरटेकिंग न करने व सवारियों से मधुर शब्दों में बात करने का निर्देश लिया गया।

खबरें और भी हैं...