चंद्रवंशी महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष कल आएंगे कोडरमा
कोडरमा | बिहार के कृषि मंत्री सह अखिल भारतीय चंद्रवंशी क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. प्रेम कुमार पटना प्रवास के दौरान 18 मई को कोडरमा में करेंगे अल्प विराम। शुक्रवार को डा. कुमार कोडरमा सामुदायिक भवन में संध्या 4 बजे बैठक करेंगे। यह जानकारी महासभा के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष प्रवीण चंद्रा ने दी।