उत्तरी छोटानागपुर क्षत्रिय महासंघ की बैठक 20 को
कोडरमा | उत्तरी छोटानागपुर क्षत्रिय महासंघ केन्द्रीय कार्यकारिणी समिति की बैठक 20 मई पूर्वाह्न 10 बजे से क्षत्रिय भवन कोडरमा में आहूत की गई है। बैठक में संगठन, धर्मशाला निर्माण सहित अन्य मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। यह जानकारी महासंघ के अध्यक्ष कामाख्या नारायण सिंह व महासचिव रामलखन सिंह ने बताया कि बैठक में सभी प्रक्षेत्र के प्रतिनिधियों व पदाधिकारियों को आमंत्रित किया गया है।