पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • महिला समूहों को अनुदान पर दिया जा रहा कृषि उपकरण

महिला समूहों को अनुदान पर दिया जा रहा कृषि उपकरण

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कृषि यंत्रीकरण के तहत जिला भू- संरक्षण विभाग ने जेएसएलपीएस के माध्यम से सखी मंडल से जुड़ी महिला को कृषि कार्य के लिए 90 प्रतिशत अनुदान पर यंत्र उपलब्ध करा रहा है। इसे लेकर बुधवार को कार्यालय के समक्ष उपायुक्त के निर्देश पर विभिन्न एजेंसियों द्वारा उपकरणों की प्रदर्शनी लगाई गई ताकि चयनित महिला समूह यंत्रों की खरीदारी कर सके।

प्रदर्शनी लगाने वाले एजेंसियों में गुरुनानक एग्रो, अरबिंद इंटरप्राइजेज के अलावा मां काली ट्रेडर्स व रेंबो लिफ्ट इरिगेशन शामिल हैं। विभाग से मिली जानकारी के अनुसार चालू वित्तीय वर्ष के दौरान 70 महिला समूहों को 90 प्रतिशत अनुदानित दर पर कृषि उपकरणों के खरीदारी के लिए चयन किया गया है। इसके तहत प्रत्येक समूह को दो लाख की राशि अनुदान के तौर पर दी जा रही है। जिससे इन महिला समूहों द्वारा कृषि कार्य को लेकर पावर टिलर, पंपसेट, पैथी थ्रेसर, जैसे उपकरणों की खरीदारी अपनी स्वेच्छा से कर सके।

इसके लिए अनुदानित राशि दो किस्तों में उनके खाते में भेजी जानी है। जिसके तहत प्रथम किस्त में एक लाख की राशि दी जा रही है। प्रर्दशनी में चयनित 70 समूहों में 50 ने भाग लिया। साथ ही खरीदे जाने वाली उपकरणों को लेकर फार्म भरा।

खबरें और भी हैं...