पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बेस्ट एथलीट का खिताब कोडरमा के राजेश व सनिता को

बेस्ट एथलीट का खिताब कोडरमा के राजेश व सनिता को

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बेस्ट एथलीट का खिताब कोडरमा के राजेश व सनिता को

तीन दिवसीय प्रतिस्पर्धा के पुरुष वर्ग में बेस्ट एथलीट का खिताब कोडरमा के राजेश कुमार, महिला वर्ग में कोडरमा की सनिता कुमारी ने प्राप्त किया। एथलेटिक्स के पुरुष वर्ग में विजेता कोडरमा व उप विजेता चतरा की टीम रही। जबकि महिला वर्ग में विजेता कोडरमा व उप विजेता गिरिडीह की टीम रही। फुटबॉल प्रतिस्पर्धा में गिरिडीह की टीम विजेता व उप विजेता हजारीबाग की टीम रही। वहीं वॉलीबॉल प्रतियोगिता में हजारीबाग की टीम विजेता व कोडरमा की टीम उप विजेता रही। कबड्डी प्रतिस्पर्धा में कोडरमा की टीम विजेता व रामगढ़ की टीम उप विजेता रही। हैंड बॉल प्रतिस्पर्धा में हजारीबाग की टीम विजेता व चतरा की टीम उप विजेता रही। बास्केट बॉल प्रतिस्पर्धा में हजारीबाग की टीम विजेता व चतरा की टीम उप विजेता रही। वहीं बुधवार को हुए 400 मीटर दौड़ महिला वर्ग में कोडरमा की सनिता प्रथम, रामगढ़ की गीता तिर्की द्वितीय व कोडरमा की निर्मला तिग्गा तृतीय स्थान पर रहेे। जबकि पुरुष वर्ग में कोडरमा के राजेश कुमार प्रथम, राजेश महतो द्वितीय व रामगढ़ के विदेश उरांव तृतीय रहे।

खबरें और भी हैं...