जिले में 70 प्रतिशत शौचालयों का लोग कर रहे हैं उपयोग
कोडरमा | जिले में शौचालय के निर्माण व इसके उपयोग को लेकर पिछले दिनों राज्य स्तर से कराई गई सोशल ऑडिट में पाई कई तथ्यों की जानकारी देने को लेकर बुधवार को डीडीसी आलोक त्रिवेदी की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में सोशल ऑडिट के राज्य प्रमुख रविंद्र सिंह मुंडा द्वारा निष्कर्ष को रखा गया। उसने बताया कि जिले में बनाए गये शौचालय का 70 प्रतिशत उपयोग हो रहा है। कई जगहों पर खुले में शौच की पाई गई।
स्कूल व आंगनबाड़ी केंद्रों में बने कुछ जगहों पर शौचालय का गंदा पाया गया। टीम ने बताया कि जिले में शौच के बाद साबुन से हाथ धोने वालों की संख्या अच्छी है। मौके पर डीडीसी ने पाई गई खामियों को दूर करने का निर्देश दिया। मौके पर जिन दस गांवों में सोशल ऑडिट का कार्य कराय गया था उसके मुखिया के अलावा सभी प्रखंडों के बीडीओ पेयजल स्वच्छता विभाग के ईई विनोद कुमार व जिला समन्वयक राजदेव पांडेय उपस्थित थे।