बेलाटांड़ में हुई विहिप और बजरंग दल की बैठक
कोडरमा | विहिप व बजरंग दल की बैठक मंगलवार देर शाम बेलाटांड़ दुर्गामंडप परिसर में हुई। बैठक में संगठन की मजबूती पर चर्चा की गई। बैठक में मुख्य रूप से जिला गौ रक्षक प्रमुख नीरज सिंह, नगर संयोजक पंकज दूबे मौजूद थे। बैठक की अध्यक्षता बजरंग दल जिला संयोजक प्रवीण चंद्रा व संचालन जिला सह संयोजक अविनाश कुमार ने किया। मौके पर अजय कुमार, राजकुमार, राजेश कुमार, विकास भुइयां, सिकंदर, विजय, अर्जुन, अनिल, राहुल सहित दर्जनों लोग मौजूद थे।