आदर्श स्कूल में अभिभावक संगोष्ठी
कोडरमा | आदर्श प्लस टू उच्च विद्यालय मधवाटांड़ में बुधवार को अभिभावक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी का उद्घाटन प्राचार्य पुनीत यादव ने किया। कार्यक्रम के आरंभ में 45 झारखंड बटालियन एनसीसी के कैडेट अजीत व साथियों ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। तत्पश्चात पूजा ग्रुप , सुप्रिया कुमारी ने एक से बढ़कर एक कार्यक्रम प्रस्तुत कर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। मौके पर प्राचार्य यादव ने कहा कि संस्कार युक्त शिक्षा देना हमारी प्राथमिकता है। संगोष्ठी को उप प्राचार्य अर्जुन चंद्र यादव, रवींद्र कुमार रवि, नरेश सिंह, गोपाल कुमार यादव, महेंद्र कुमार, मुकेश राणा, अरूण सिंह व अभिभावक में उमेश मोदी, शत्रुधन निराला, मुखलाल कुमार, विकास कुमार ने भी संबोधित किया। मौके पर जनक देव राम, अशोक राणा, सरिता देवी, मनोज पासवान, अब्दुल गनी, महेंद्र यादव, हेमिया देवी, रजिया देवी, पुनीत राणा, कपिलदेव रजक सहित अन्य लोग मौजूद थे।