पतंजलि योग समिति का पांच दिवसीय योग शिविर शुरू
कोडरमा | पतंजलि योग समिति की ओर से आरागारो पंचायत के जौंगी गांव में पांच दिवसीय नि:शुल्क योग शिविर की शुरुआत बुधवार को की गई। शिविर का उद्घाटन प्रमुख लीलावती देवी, मुखिया महेंद्र यादव, पूर्व मुखिया महेश वर्णवाल, केंद्रीय योग प्रचारिका योगी सुषमा सुमन ने किया। मौके पर मुख्य अतिथि प्रमुख लीलावती ने कहा कि आज के भाग दौड़ व तनावपूर्ण जिंदगी में स्वस्थ रहने के लिए योग करना आवश्यक है। कार्यक्रम का संचालन योगी प्रदीप कुमार सुमन ने किया।