वर्तमान परिस्थितियों में पारा लीगल वोलेंटियर्स का दायित्व महत्वपूर्ण
पारा लीगल वोलेंटियर्स के लिए तीन दिवसीय रिफ्रेशर प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन बुधवार को हुआ। समारोह को संबोधित करते हुए प्राधिकार के सचिव मिथिलेश कुमार सिंह ने कहा कि कहा कि पारा लीगल वोलेंटियर्स का दायित्व आज के वर्तमान समय में काफी महत्वपूर्ण हो गया है। वे अपने दायित्वों का निर्वहन ईमानदारी पूर्वक करें। श्रम अधीक्षक पंचम लोहरा ने श्रम से संबंधित कानून पर प्रकाश डाला। बाल कल्याण समिति के मनोज दांगी ने बाल अधिकारों से संबंधित कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी। न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी राजीव कुमार सिंह ने कई महत्वपूर्ण कानूनों की जानकारी दी। मौके पर न्यायालयकर्मी ओम प्रकाश, सिंह रणजीत कुमार सिंह, राजकुमार राउत, सुश्री एकता लकड़ा, संतोष कुमार सिंह, पीएलवी अशोक यादव, बालेश्वर राम, तुलसी साव सहित अन्य लोग मौजूद थे।