थाना क्षेत्र के बेलाघाटी छतरबर निवासी शिरिन एकबाल की शिकायत पर छह लोगों के खिलाफ मारपीट करने, छेड़खानी करने का मामला दर्ज किया गया है। इस मामले में कोडरमा पुलिस ने एक आरोपी मो. अरशद को गिरफ्तार किया है। शिकायतकर्ता शिरिन एकबाल ने आरोप लगाया कि असनाबाद निवासी मो. अरशद, मो. आजाद, मो. अंसार, मो. अबुल , मो. अफजल एवं मो. कामरान ने उसके घर में घूस कर गाली देते हुए मारपीट की, जिससे उसके हाथ की उंगली टूट गई है। उसने यह भी आरोप लगाया कि वे लोग गलत नियत से उसके साथ छेड़खानी भी किया है। उसके पति और तारीक आलम ने बचाने का प्रयास किया तो उसे भी लाठी से मार कर घायल कर दिया है।