पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पूर्व विस्फोटक विक्रेता को गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई पाकुड़ पुलिस

पूर्व विस्फोटक विक्रेता को गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई पाकुड़ पुलिस

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मरकच्चो | जिले के पूर्व विस्फोटक विक्रेता राजू मेहता को पाकुड़ पुिलस गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई। सोमवार को नवलशाही पुलिस के सहयोग से पाकुड़िया थाना पुलिस ने क्षेत्र के ग्राम फुलवरिया में छापेमारी कर लंबे समय से फरार वारंटी रवींद्र कुमार उर्फ राजू मेहता को गिरफ्तार कर कोडरमा न्यायालय में ट्रांजिट रिमांड के लिए प्रस्तुत किया गया। इसके बाद आरोपी को पुलिस पाकुड़िया ले गई। छापेमारी दल में नवलशाही थाना के जेएसआई रामकृत प्रसाद, पाकुड़िया थाना के एएसआई सरवर खान सहित पुलिस के जवान मौजूद थे। उल्लेखनीय है कि गत दिनों िबहार में अवैध रूप से विस्फोटक आपूर्ति के मामले में जिला प्रशासन ने इनका एनअाेसी रद्द कर दिया था।

खबरें और भी हैं...