पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • गरीब और छोटे व्यवसायियों के हितों की रक्षा करे सरकार

गरीब और छोटे व्यवसायियों के हितों की रक्षा करे सरकार

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सरकार की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ और क्रशर, पत्थर व ढिबरा व्यवसायी पर किए जा रहे कार्रवाई के विरोध में झाविमो जिला कमेटी ने सोमवार को समाहरणालय के समक्ष धरना कार्यक्रम का आयोजन किया। धरना के पूर्व पंजाब होटल के समीप से हल्ला बोल रैली निकाली गई, जो कोडरमा बाजार होते हुए जिला समाहरणालय पहुंचकर धरना में तब्दील हो गई।

मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में पार्टी सुप्रीमो सह पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी मौजूद थे। उन्होंने कहा कि झारखंड राज्य खनिज संपदा से भरा पड़ा है और इस संपदा ने गरीब जनता को रोजगार देने का काम किया है, लेकिन सरकार के उदासीन रवैया के कारण गरीब व छोटे व्यापारियों का रोजगार छीना जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार नियम व न्यायालय का आदेश का हवाला देकर क्रशर उजाड़ रही है। उन्होंने कहा कि जो सरकार को गरीब व छोटे व्यवसायियों के हितों की रक्षा करनी चाहिए, वह सरकार बड़े बड़े कंपनी से सांठगांठ कर खनिज संपदा लुटवाने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के सभी जिलो में सरकार की नीतियों से लोग परेशान है। मरांडी ने कहा की अगर धरना से सरकार सचेत नहीं हुई तो राजभवन के लिए झारखंड की आम-अवाम कूच करेगी। वहीं केंद्रीय महासचिव खालिद खलील ने कहा कि हाल के वर्षों में सरकार द्वारा नए-नए जटिल नियम लागू कर क्रशर व्यवसाय को मृतप्राय बनाने की कोशिश जारी है। जिसके कारण हजारों लोग बेरोजगार होकर पलायन करने को मजबूर हो गए है। उन्होंने कहा कि कई वर्षों तक क्रशरों का संचालन व राजस्व संग्रह करने के पश्चात जिला प्रशासन व प्रदूषण विभाग के द्वारा एनओसी व सीटीओ को आधार बनाकर वैध क्रशरों को अवैध कहकर ध्वस्त कर रही है, जिससे पूरे जिले में लोगों में आक्रोश व्याप्त है।

सभा को केंद्रीय सचिव सुरेश प्रसाद साव, केंद्रीय कार्य समिति सदस्य सुनिल यादव, भीम साहू, देवेंद्र कुमार मेहता, महासचिव राजेंद्र सिंह, अंगलाल राम, नगर अध्यक्ष अरशद खान, प्रमिला वर्णवाल, राजू सिंह, प्रदीप सिंह आदि ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष बेदू साव ने किया। मौके पर जगदीश राम, रामप्रसाद साव, सरयू यादव, सुखदेव यादव, सुरेंद्र कुमार मोदी, सुनिल कुमार, जगदीश पासवान, अमरजीत निराला, कपिलदेव प्रसाद सिन्हा, हासिम अंसारी, इकबाल अंसारी, लखन पासवान , गणेश दास, निजामउद्दीन, राजेंद्र पांडेय, मन्नू चौधरी सहित काफी संख्या में जेवीएम कार्यकर्ता मौजूद थे। धरना के पश्चात पांच सूत्री मांगो का एक स्मार पत्र राज्यपाल के नाम सौंपा गया।

खबरें और भी हैं...