कोडरमा | कांग्रेस जिला कमेटी की ओर से पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर सोमवार को सदर अस्पताल में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। मौके पर दर्जनों कांग्रेसियों ने रक्तदान किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद जिला उपाध्यक्ष मनोज सहाय पिंकू व मेघातरी निवासी मनोज बहादुर ने एक जरूरतमंद महिला रेखा देवी को समय पर रक्त दिया। मौके युवा कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष भागीरथ पासवान ने रक्तदान करते हुए कहा कि जिस प्रकार से पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने अपने खून का बलिदान देश के लिए अर्पित किया उसी प्रकार हम युवा रक्तदान कर जरूरतमंद लोगों को जीवन बचाने का संकल्प ले। वहीं मनोज सहाय पिंकू ने कहा कि रक्तदान सबसे बड़ा दान है। मौके पर पूर्व नगर अध्यक्ष लखन पासवान, जिला प्रवक्ता संजय शर्मा, सुबोध कुमार, शंकर भुइयां, विनोद यादव, मनोज यादव, संतोष यादव सहित अन्य लोग मौजूद थे।