सामाजिक समरता चाहते थे बाबा साहेब
कोहदड़ | सीएससी कामन सर्विस सेंटर छोटी बोरगांव में बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर की जयंती मनाई गई। संस्था जिला प्रमुख सुजीत राय ने बाबा साहेब के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा वे सामाजिक समरता चाहते थे। पूरा जीवन समाज उत्थान में लगा दिया। कार्यक्रम में संस्था के नरेंद्र आर्य, कौशल मेहरा, डॉ. कदम, महिला मंडल अध्यक्ष सुनीता कनाड़े ने भी विचार व्यक्त कर बाबा साहब को नमन किया।