कोलारस मेें महात्मा ज्योतिबा राव फुले की जयंती मनाई
कोलारस मेें महात्मा ज्योतिबा राव फुले की जयंती मनाई
कोलारस |नगर में कुशवाह समाज संघ द्वारा महात्मा ज्योतिवा फुले की 191 वीं जयंती गत दिवस धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर स्थानीय एक मैदान में विशेष सभा का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मंगलसिंह कुशवाह सहित बड़ी संख्या में कुशवाह समाज के प्रतिनिधि मौजूद थे। कार्यक्रम के प्रारंभ में अतिथिगणों का स्वागत कुशवाह महासभा द्वारा किया गया। बाद में उपस्थित अतिथिगणों ने महात्मा ज्योतिवा फुले को याद करते हुए उनके जीवन पर प्रकाश डाला।