पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Gwalior
  • चिकित्सकों का हरसंभव सहयोग किया जाएगा: यादव

चिकित्सकों का हरसंभव सहयोग किया जाएगा: यादव

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मेरे पूज्य पिता स्वर्गीय रामसिंह यादव द्वारा जनता की परेशानी को देखते हुए एंबुलेंस के लिए स्वीकृति प्रदान की थी। पिता की जो जनसेवा की भावना थी मुझे भी उनके और आपके आशीर्वाद से सेवा करने का मौका मिला है। उन्होंने चिकित्सकों से कहा कि आपका कार्य तो 24 घंटे जनसेवा का कार्य है। आप ईमानदारी एवं निष्ठा से जो कार्य कर रहे हैं उसकी मुझे खुशी है। मेरे लायक जो भी सहयोग हो मैं हमेशा आपको देने के लिए तैयार हूं। यह बात कांग्रेस विधायक महेंद्र यादव ने शुक्रवार को कोलारस सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एंबुलेंस का फीटाकाटकर शुभारंभ करते हुए कही। इस मौके पर धर्मेंद्र जैन, ओपी भार्गव, रामभरोसी शर्मा, भानू रघुवंशी, सफी काजी, कमलेश गोस्वामी, मनीष शर्मा, रामकृष्ण यादव का स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सकों एवं स्टाफ द्वारा फूलमालाओं से स्वागत किया।

एंबुलेंस शुभारंभ के अवसर पर बीएमओ हरीश आर्य, डॉ. अल्का त्रिवेदी, डॉ. विवेक शर्मा, डॉ. आनंद जैन, डॉ. शशांक चौहान, डॉ. रामकुमार गुप्ता, डॉ. संध्या गुप्ता, डॉ. रश्मि यादव, बीई हेमलता खत्री, बीपीएम गजेंद्र भार्गव, बीपीएन विवेक पचौरी, राजेश कोली, हरगोविंद मिश्रा, वीरेंद्र शर्मा, विनोद शर्मा, दाऊदयाल खेमरिया, पंचवेदी भार्गव, अभिनेत्री, चंद्रकांता, सीता रेड्डी, सीता लक्ष्मी, गीता चौहान, दीप्ति अहिरवार, देवेंद्र गिरि एवं स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी मौजूद रहे।

कोलारस सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर विधायक ने एंबुलेंस का किया शुभारंभ
सामुदायिक अस्पताल में एंबुलेंस का शुभारंभ करते विधायक।

दादा स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ाने का प्रय| करते थे : विवेक
डॉ. विवेक शर्मा ने अपने उद्बोधन में कहा कि पूर्व विधायक स्व. रामसिंह यादव दादा जब भी बैठक लेते थे तो कहते थे कि आप सब लोगों को ईश्वर ने सेवा करने का अवसर दिया है, जी भर कर सेवा करो, मैं भी सोचता हूं कि मुझे भी इसी प्रकार का सेवा करने का ईश्वर अवसर दे। वे हमेशा स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ाने के लिए प्रय| करते रहते थे। यही कारण कि कोलारस स्वास्थ्य केंद्र में पर्याप्त डॉ. एवं स्टाफ है। इस मौके पर स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी आदिवासी महिलाएं, महिला स्वास्थ्यकर्मी भारी संख्या में मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन डीपीएम गजेंद्र भार्गव एवं विवेक पचौरी द्वारा किया गया।

खबरें और भी हैं...