पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Gwalior
  • अधूरे विकास कार्यों पर विधायक ने जताई नाराजगी

अधूरे विकास कार्यों पर विधायक ने जताई नाराजगी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोलारस विधायक ने अधिकारियों की बैठक लेकर अपूर्ण निर्माण कार्यों पर नाराजगी जाहिर की। उन्होंने कहा कि आपके फोल्डरों से ऐसा प्रतीत होता है कि धरातल पर बहुत कम प्रतिशत में कार्य पूर्ण हुए हैं। अधिकतर कार्य अपूर्ण पड़े हुए हैं क्योंकि आपके फोल्डर में सीसी जारी नहीं हुई है। 5-5 साल पुराने विकास कार्य अपूर्ण हैं। जिसमें 80-90 प्रतिशत धनराशि निकाली जा चुकी है। उन्होंने कहा कि मेरे पिताजी स्व. रामसिंह यादव द्वारा भी निर्माण कार्य के लिए जनपद पंचायतों को राशि दी गई थी वह भी कार्य अपूर्ण पड़े हैं। 2012-13 में की आधा दर्जन पंचायतों में पंचायत भवन, सामुदायिक भवन, सीसी खरंजा, सड़कों के निर्माण कार्य अपूर्ण पड़े हैं। उन्होंने एसडीएम से कहा कि संयुक्त टीम बनाकर अपूर्ण निर्माण कार्यों को सख्ती से पूर्ण कराया जाए। उन्होंने उपस्थित अधिकारियों से कहा कि जनता के सभी कार्य आपको ही करना है, इसलिए आप छोटी समस्याओं को तत्काल निपटाए। साथ ही उन्होंने कहा आज की प्रमुख समस्या ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली एवं पेयजल की है।

विधायक ने अधिकारियों को भी निर्देश दिए कि हैंडपंपों में पाइप एवं मोटरें शीघ्र डाली जाएं जिन सरपंचों द्वारा मोटरों के लिए, टीएस के लिए आवेदन दिया जाता है उसे तत्काल स्वीकृत कर पंचायत को भेजें जिससे पेयजल की समस्या से निपटा जा सके। उन्होंने नामांकन, बंटवारा जो किसानों के वर्षों से अधर में लटके हुए हैं उन्हें भी शीघ्रता से निपटाने की बात कही है। उन्होंने कहा कि अधिकारी ऑफिस में बैठकर तो काम करते ही हैं लेकिन सप्ताह में दो दिन ग्रामीण क्षेत्रों का दौरा कर लोगों को समस्याओं को जरूर सुनें। बैठक में जनपद अध्यक्ष मिथलेश यादव, राजेश यादव, तहसीलदार महेंद्र कथुरिया, सीईओ, नपं सीएमओ प्रियंका सिंह, बदरवास सीएमओ सौरभ गौड़, नीलम पटेरया, जीएस गोलिया, राजकुमार बड़ी संख्या में अन्य अधिकारी कर्मचारी मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...